Loading...

पुलिस ने बुजुर्ग महिला को वापिस दिलाए ऑनलाइन ठगी के पैसे

PARUL • 21 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में एक शातिर ने बुजुर्ग महिला के साथ 60 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस ने महिला को ठगे हुए 60 हजार रुपए वापिस दिलवा दिए हैं। बुजुर्ग महिला की पहचान निर्मल रानी निवासी जलग्रां के रूप में हुई है।

बता दें कि मामला 10 अप्रैल 2023 का है। जब पुलिस थाना में निर्मल रानी ने पुलिस में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में महिला ने बताया कि उसे व्हाट्सएप्प पर किसी अनजान नंबर से कॉल आई। जिसके बाद उन्होंने उसे अपनी बातों में उलझाया और उससे 60 हजार रुपए ठग लिए।

जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की करीब पांच माह की मशक्कत के बाद महिला के खाते में 60 हजार रुपए रिफंड करवाए गए हैं। जिसके बाद महिला सहित पूरे परिवार ने पुलिस को आभार व्यक्त किया है।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।