Loading...

पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर किए 231 चालान

PARUL • 29 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस की ओर से बिगड़ैल चालकों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सोलन पुलिस ने जिला के अलग-अलग क्षेत्रो में नाकाबंदी कर कुल 231 चालान काटे और इस दौरान 18400 जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा गया।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस समय अवधि के बीच ड्रिंक एंड ड्राइव और ओवर स्पीड के 3-3, रैश ड्राइविंग के 2, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस 11, यूज मोबाइल 4, विदआउट हेलमेट 61 तथा अन्य में 147 चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त 16 चालान धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत किए गए और 1800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि वह जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे।