पुलिस ने यूपी निवासी दो व्यक्तियों से पकड़ा चिट्टा, मामला दर्ज…
HNN/ शिमला
शिमला की सदर थाना पुलिस टीम ने यूपी निवासी दो व्यक्तियों से चिट्टा बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार, सदर थाना पुलिस टीम जब पेट्रोलिंग कर रही थी तो कार्ट रोड के पास एक गाड़ी की जांच की गई जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे।
पुलिस ने जब संदेह के आधार पर दोनों की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 4.96 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाज़ा पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर उत्तर प्रदेश निवासी 41 वर्षीय अहमद और सरताज को हिरासत में लिया। आरोपी उक्त नशे की खेप कहां से लेकर आए थे पुलिस इसकी गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।