Loading...

पुलिस ने रेस्क्यू किए मणिकर्ण घाटी में भटके दिल्ली के 3 पर्यटक

Ankita • 12 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के पुलगा में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके 3 पर्यटकों को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है। बता दें जब टीम पंचू थाच से नीचे वाले जंगली इलाके में पहुंची तो तीनों युवक एक नाले के किनारे फंसे मिले, जहां से इन्हें रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से यहां घूमने के लिए आए तीनों पर्यटक शनिवार शाम को बरशैणी के पुलगा की तरफ रास्ता भटक गए थे। जिसके बाद इन तीनों पर्यटकों के रास्ता भटकने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पर्यटकों को रेस्क्यू करने के लिए रवाना हुई।

मणिकर्ण पुलिस चौकी से मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर ने बताया कि पुलगा में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके 3 पर्यटकों को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।