पुलिस ने वन माफिया पर की बड़ी कार्यवाही, बिरोजा के ट्रक सहित तीन लोग गिरफ्तार
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने एक ट्रक से 478 टीन बिरोजा के बरामद किए हैं। जिसके बाद पुलिस ने वन माफिया पर की बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मेहर सिंह पुत्र नंदलाल निवासी नागिन बरली पदर मंडी, भूपेंद्र सिंह पुत्र ज्ञानचंद और कुलतार सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना नूरपुर की टीम गंगथ में नाकाबंदी के लिए तैनात थी। जिस दौरान वहां पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक ट्रक को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस को ट्रक से अवैध रूप से ले जा रहे बिरोजा के 478 टीन बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 41, 42 और आईपीसी धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी यह इस बिरोजा को पंजाब के होशियारपुर शहर में ले जा रहे थे। बता दें कि पुलिस ने वन माफिया के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वर्ष 2023 में 1 अक्तूबर, 2023 तक वन अधिनियम के अधीन कुल छह अभियोग दर्ज किया है। जबकि सात वाहनों को जब्त किया है। साथ ही आरोपियों से कुल 22,87,100 रुपए की वन संपदा को बरामद किया जा चुका है। मामले की पुष्टि एसपी अशोक रतन द्वारा की गई है।