Loading...

पुलिस ने सब्जी विक्रेता को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

Ankita • 26 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एक सब्जी विक्रेता को चिट्टे सहित हिरासत में लिया है। बता दें आरोपी दीपू (28), निवासी शिउनीधार, नगर जिला कुल्लू, मूलतः नेपाल का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया, जिसके बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, स्पेशल सेल की टीम ने तारादेवी बाईपास पर चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान घोड़ाचौकी क्षेत्र में सब्जी बेचने वाले की शक के आधार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के वाहन को भी कब्जे में लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है।