Loading...

पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 5 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस ने एक व्यक्ति को 9.97 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जनक राज पुत्र चमन लाल निवासी तमोता, तहसील इन्दौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम इन्दौरा के अंतर्गत आते तमोता गांव में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्होंने उक्त व्यक्ति जनक राज को जांच के लिए और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.97 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी एक शातिर व अभ्यस्त अपराधी है, जिस पर पुलिस थाना इंदौरा में वर्ष 2020 में 5.50 ग्राम हैरोइन, वर्ष 2021 में 3.52 ग्राम हैरोइन व वर्ष 2023 में 7.29 ग्राम हेरोइन बरामद किए जाने के मामले दर्ज हैं।