HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के ज्वाली में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को हेरोइन सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान राजेंद्र कुमार, पुत्र बाबूराम, निवासी गांव फरेड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ज्वाली में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने कोटला पुल पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को देखा। पुलिस को देख कर वह घबरा गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 2.93 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की पुष्टि एसपी नूरपुर अशोक रतन ने की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group