Loading...

पुलिस ने हेरोइन सहित दबोचा तस्कर, पूछताछ जारी…

Ankita • 27 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के देहरा मार्ग पर गंजू दा बाग के समीप सब्जी मंडी के पास पुलिस की टीम ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश शर्मा उर्फ बादशाह, पुत्र प्रकाश चंद, निवासी वार्ड नंबर एक, निवासी देवी तालाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम देहरा मार्ग पर गंजू दा बाग के नजदीक सब्जी मंडी में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक व्यक्ति को देखा जो पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस को व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी से 3.78 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।