Loading...

पुलिस ने 12 किलो 156 ग्राम चरस सहित काबू किया कार चालक

Ankita • 25 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला पुलिस नूरपुर ने डोल में 12 किलो 156 ग्राम चरस सहित एक कार चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमेश कुमार निवासी मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम डोल में नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 12 किलो 156 ग्राम चरस बरामद हुई।

लिहाजा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर और चरस सहित ऑल्टो कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।