Loading...

पुलिस ने 7.89 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 22 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में आए दिन पुलिस कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी नशा तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला छोटा शिमला का है।

जहां सदर थाना के तहत लालपानी में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम लालपानी क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 7.89 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।