HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को कोर्ट ने 7 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी।
जानकारी के अनुसार पेपर लीक मामले में सोमवीर मीना (34) निवासी नई दिल्ली, जो ठेकेदारी का काम करता है और राजीव (42) निवासी मकान नंबर 29 न्यू एजी कॉर्पोरेटिव कॉलोनी कटरु दोरंडा राची झारखंड रेलवे विभाग में कार्यरत है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इन पर पहले से जेई परीक्षा में सीबीआई की ओर से मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को बीते कल अदालत में पेश किया गया था, यहाँ से उन्हें सात जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
हालांकि एसआईटी पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन उसके बाद भी पुलिस मामले की गंभीरता को लेकर इसमें शामिल अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से शामिल 121 लोगों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





