Loading...

पुलिस व सुरक्षाबल ने आतंकी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, पुंछ में हेडमास्टर गिरफ्तार

PARUL • 21 Apr 2024 • 1 Min Read

जम्मू के जिला पुंछ में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रविवार को एक हेडमास्टर कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है, जो ओजीडब्ल्यू के तौर पर आतंकवादियों के लिए काम कर रहा था।

बता दें कमरुद्दीन पेशे से एक स्कूल में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत है। उसके घर से एक विदेशी निर्मित पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद किया गया है। इस खेप का इस्तेमाल पुंछ क्षेत्र में आगामी चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए किए जाने का संदेह है।

जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में रविवार को सेना के 6 सेक्टर के 39 आरआर, रोमियो फोर्स ने पुलिस और एसओजी पुंछ के साथ हरि बुड्ढा में एक संयुक्त अभियान में चलाया। इस दौरान कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया, जो ओवर-ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के तौर पर आतंकवादियों के साथ काम कर रहा था। तलाशी अभियान जारी है।