पूंछ में आतंकी हमला, सेना के वाहन को फिर बनाया निशाना
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक बार फिर आतंकियों ने सेना को निशाना बनाया है। आतंकियों ने सेना के वाहन पर कई राउंड फायर किए हैं। आतंकियों के अचानक घात लगाकर हुए इस हमले का जवाब सेना ने भी दिया।
बताया जा रहा है कि एस हमले में कई जवान घायल हुए हैं। वहीं सुरक्षाबल से बचकर आतंकी भाग निकले हैं। सेना के जवानों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बता दें आतंकियों ने इससे पहले पिछले महीने भी सेना के जवानों पर हमला किया था। तब आतंकियों के खिलाफ चल रहे एनकाउंटर से जवानों की टीम लौट रही थी।
तभी रास्ते में आतंकियों ने पुंछ के ही बफलियाज इलाके में वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी थी। हमले के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे। इस घटना में सेना के 5 जवान शहीद हुए थे।