Loading...

पूर्व अग्निवीरों को बीएसएफ-सीआईएसएफ भर्तियों में मिलेगा इतने फीसदी आरक्षण….

Ankita • 11 Jul 2024 • 1 Min Read

शारीरिक मानदंड और आयु में भी मिलेगी छूट, केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने किया ऐलान

अग्निपथ योजना को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। पूर्व अग्निवीरों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की भर्तियों में दस फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा शारीरिक मानदंड (फिजिकल) और आयु में भी पूर्व अग्निवीरों को छूट दी जाएगी। पहले वर्ष में भर्ती के दौरान अग्निवीरों को आयु में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके बाद, अगले वर्ष की भर्ती के दौरान आयु में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ इसे जल्‍द ही लागू कर सकता है।

सीआईएसएफ ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी सीट आरक्षित करने को लेकर तमाम तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले से उन हजारों युवाओं को फायदा होगा, जिन्‍होंने अग्निवीर में सेवाएं दे चुके हैं। बता दें गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों के हितों को ध्‍यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है।