लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पूर्व चुनावी व्यय ब्यौरा जमा करवाने की कल अंतिम तिथि

PRIYANKA THAKUR | 6 जनवरी 2023 at 12:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

विधानसभा चुनाव-2022 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को 7 जनवरी, 2023 से पूर्व अपने पूर्ण निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त के समक्ष जमा करवाना होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि जिला में विभिन्न राजनैतिक दलों के 26 प्रत्याशियों ने विधानसभा चुनाव- 2022 का चुनाव लड़ा था।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर अपने निर्वाचन संबंधित ब्यौरे को जमा करवाना होता है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला के 18 प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राघव शर्मा ने बताया कि यदि कोई प्रत्याशी नियत अवधि के भीतर बिना किसी न्याय संगत कारण से अपने निर्वाचन ब्यौरे को जमा नहीं करवाता है तो उस दशा में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 10 क के तहत उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]