लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की इस दिन तक बढ़ी न्यायिक हिरासत…

Ankita | 21 मई 2024 at 12:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ा मनी लांड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी है।

मनीष सिसोदिया को लोअर कोर्ट से ऐसे वक्त में झटका मिला है, जब आज यानी मंगलवार शाम को ही दिल्ली हाईकोर्ट सिसोदिया की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाने वाला है।

दरअसल, दिल्ली शराब घोटाला केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों से लिखित में यह बताने के लिए कहा कि आखिर गैर जरूरी दस्तावेजों की जांच के लिए कितना समय लगेगा?

इसके बाद अदालत ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी। अब मामले की अगली सुनवाई 31 मई को 12 बजे होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]