पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अवतार सिंह तारी का निधन
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता अवतार सिंह तारी का निधन हो गया है। अपने निवास स्थान पर आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चले हुए थे जिसके कारण उनकी तबीयत थोड़ी नासाज़ रहती थी।
वहीं उनकी आक्समिक मौत ने कांग्रेस से भी एक सिपहसालार छीन लिया है। वह पांवटा साहिब के शहरी क्षेत्र में बेहद मजबूत पकड़ रखते थे उन पर लोग विश्वास करते थे। बता दें कि अवतार सिंह तारी वार्ड 6 से दो बार पार्षद रहे और 2006 से लेकर 2011 तक वह नगर परिषद पांवटा साहिब में चेयरमैन के पद पर रहे और इस दौरान उन्होंने शहर में कई विकास के काम भी किए।
उनका सबसे बड़ा योगदान पांवटा साहिब को एक अच्छी पार्क का निर्माण कर देना, पांवटा साहिब में लोगों की सुविधा के लिए स्वर्ग धाम का निर्माण करना रहा है। उनके अचानक चले जाने पर प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मल कौर, पांवटा के वरिष्ठ नेता अवनीत सिंह लांबा, रविंद्र सिंह खुराना वार्ड पार्षद 6 सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके अचानक चले जाने पर शोक प्रकट किया है।