HNN/ शिमला
देश की पहली महिला पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके छाया चित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि देश कभी भी इंदिरा गांधी के बलिदान व कार्यो को नही भुला सकता। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में इंदिरा गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिये उन्होंने अपने प्राण तक निछावर किये। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आईरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी ने अपनी विदेश नीति से अन्य देशों में भारत का लोहा मनवाया था। उन्होंने कहा कि यह देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इंदिरा गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विशेष तौर पर सदैब ऋणी रहेगा जिन्होंने प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, पूर्व विधायक आदर्श सूद, कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम, आंनद कौशल, नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल, यशपाल तानाइक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. मस्तराम, सेनराम नेगी, प्रभा वर्मा, नागणु राम, पुष्पा शोभटा, वृंदा सिंह, इंदु रन्त, निर्मल, मान दासी, वीर सिंह वीरू, मोहन नेगी, कुसुम वर्मा, सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल बी.सी लगवाल, कैप्टन प्रवीण डावर, एस के सहगल, दिला राम ठाकुर, कौंडल, बलदेव, मेला राम व कई अन्य पूर्व सैनिक भी मौजूद थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





