Loading...

पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन, लंबे समय से थे अस्वस्थ…

SAPNA THAKUR • 14 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री मनसा राम का आईजीएमसी शिमला में शनिवार को निधन हो गया है। मंडी जिला के करसोग निवासी 82 वर्षीय मनसा राम का आईजीएमसी शिमला में इलाज चल रहा था। मनसा राम काफी लंबे वक्त से अस्वस्थ चल रहे थे तथा आज उन्होंने आईजीएमसी में अंतिम सांसे ली।

बता दें कि वह प्रदेश के एक मात्र ऐसे नेता थे जो यशवंत सिंह परमार सहित 4 मुख्यमंत्री की कैबिनेट में काम कर चुके थे। मनसाराम ने 1962 के विधानसभा चुनाव में अपना पहला मतदान किया था। उन्होंने वर्ष 1967 में करसोग विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना पहला चुनाव लड़ा।

वह चुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंचे तथा क्षेत्र का प्रतिनिधत्व किया। उसके बाद 1972 में मनसा राम ने कांग्रेस टिकट पर अपना चुनाव लड़ा और परमार सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए। मनसाराम ने करसोग से 12 विधानसभा चुनाव लड़े और 6 बार जीत हासिल कर विधानसभा में करसोग का नेतृत्व किया।