लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के साथ हादसा, आपस में टकराईं छह गाड़ियां, कई घायल

Ankita | 3 फ़रवरी 2023 at 7:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला आज हादसे का शिकार हो गया। काफिले की आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यूपी के हरदोई में उनकी कारों के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और चार लोग घायल भी हो गए, जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

अखिलेश यादव को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है, उनकी कार के पीछे आ रही गाड़ियों की आपस में टक्कर हुई थी। अखिलेश यादव यहां हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस बीच मल्लावा बिलग्राम रोड के खेमीपुर गांव के पास (फरहत नगर रेलवे क्रासिंग के पास) हादसा हुआ।

हादसे के बाद के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमे चार से ज्यादा गाड़ी क्षतिग्रस्त दिख रही हैं। गाड़ियों के आस -पास लोग जमा हैं, साथ ही एंबुलेंस भी वहां पर है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]