पूर्व मुख्यमंत्री के ससुर का निधन, राजस्थान रवाना हुए जयराम ठाकुर
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ससुर के निधन की खबर सामने आई है। जयराम ठाकुर के ससुर श्रीनाथ राव का निधन बीते रोज़ हुआ है। वही ससुर के निधन की जानकारी मिलते ही जयराम ठाकुर आज सुबह ही राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। जयराम ठाकुर धर्मशाला से चंडीगढ़ तक सड़क मार्ग से रवाना हुए।
उसके बाद हवाई मार्ग से जयपुर के लिए उड़ान भरी। श्रीनाथ राव के पुत्र प्रवीण राव ने ट्वीट करके अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में लिखा है कि हमारे पिता श्रीनाथ राव का आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी बैकुंठ यात्रा उनके निवास स्थान श्रीराम नगर बी शेखावत किराना स्टोर के पास झोटवाड़ा से मोक्षधाम लता सर्किल झोटवाड़ा पर आज 1 बजे रवाना होगी।