Loading...

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले– बिहार लोकतंत्र की जननी है, गाली राजनीति को जनता देगी जवाब

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 29 Aug 2025 • 1 Min Read

दरभंगा में राहुल-तेजस्वी मंच से पीएम मोदी को गाली, भाजपा ने बताया चरित्र और संस्कृति का परिचायक

शिमला

प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा पर तीखी प्रतिक्रिया
दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज़ जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह उनकी संस्कृति और कुंठा का परिचायक है।

कांग्रेस पर चुनावी बौखलाहट का आरोप
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाषायी रूप से इतने निम्न स्तर पर उतर जाना यह साबित करता है कि कांग्रेस को बिहार के आगामी चुनाव के नतीजों का अंदाजा हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की यात्राओं का ढोंग जनता समझ चुकी है और बिहार ने इन्हें नकार दिया है।

‘बिहार सिखाएगा सबक’
जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और वहां की जनता कभी भी घटिया भाषा और गाली-गलौज की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता को पुश्तैनी अधिकार मानने वाले दोनों शहजादों को बिहार की जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।