प्रियंका गांधी वाड्रा और सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू रहेंगे मौजूद
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में किया जाएगा। यह जानकारी मंत्री एवं वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने दी।
शिमला
जयंती पर स्थगित हुआ था कार्यक्रम
यह आयोजन पहले वीरभद्र सिंह की जयंती 23 जून को होना प्रस्तावित था, लेकिन प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा और भारी जान-माल की क्षति को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
फाउंडेशन का योगदान
वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने आपदा प्रभावित बच्चों की शिक्षा के लिए 11 लाख रुपये की राशि उपायुक्त मंडी को सौंपी थी। कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व से परामर्श के बाद कार्यक्रम की नई तिथि 13 अक्तूबर तय की गई है।
विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
इस अवसर पर एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक होने पर उनके भी शामिल होने की संभावना है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





