HNN / बद्दी
दून हल्के में स्वर्ण सिंह की अगुवाई में आम आदमी पार्टी तेजी से कांग्रेस और भाजपा दोनों के गढ़ में सेंध लगाने में जुटी है। पिछले कल जहां पहाड़ी पंचायत बुघार कनैता में 15 परिवारों ने आप का दामन थामा, वहीं मंधाला की पूर्व वार्ड पंच समेत 50 परिवारों ने कांग्रेस छोडक़र आम आदमी पार्टी ज्वाइन की।
मंधाला में आयोजित एक कार्यक्रम में आप के संगठन मंत्री रमेश मैहता के नेतृत्व और स्वर्ण सिंह सैणी की उपस्थिति में 50 परिवारों ने आप का दामन थामा। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्ण सिंह सैणी ने कहा कि दून हल्के में पिछले दो महीनों से सैंकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है और हजारों लोग पार्टी ज्वाइन करने के लिए तैयार बैठे हैं। सैणी ने कहा कि दून ही नहीं पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी तीसरे सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं जनता भी अब भली भांति जान चुकी है कि भाजपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं और दोनों की दलों ने जनता को सिर्फ वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया। आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है और पंजाब की तरह हिमाचल में भी पूर्ण बहुमत से आप की सरकार बनेगी।
जनता अब बदलाव चाहती है -साबरी देवी
मंधाला की पूर्व पंच शाबरी ने कहा कि दून ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। प्रदेश मे दोनों की दलों ने बारी बारी के देवभूमि को लूटा है और अपने हित साधने की लिए जनता को वोट बैंक के तौर पर प्रयोग किया। साबरी देवी के साथ चंद्र चावला, साई दित्ता, मंगू राम, बसीश, हकूमत, मेहफूज खान, रफीक मोहम्मद, सलीम, असर्फिया, बशीर मोहम्मद, सलमा, मामदीन, संकूरा, अजनवी, रजिया, जसवीर, प्रवीण, मीना, अखतर खान, रेशमा, अली मोहम्मद, मीना, सिकंदर खान, सीमा, रवि खान, सुनीता, अनवर खान, शाद मोहम्मद, जमीला, मुस्कान, लतीफ, दिलवर खान, बारा खान समेत 50 परिवारों ने कांग्रेस छोडक़र आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





