Loading...

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की तलाश में पंजाब विजिलेंस ने हिमाचल में दी दबिश

By Ankita Published: 29 Sep 2023, 9:02 PM | Updated: 29 Sep 2023, 9:02 PM 1 min read

HNN/ शिमला

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के ठिकानों पर पंजाब विजिलेंस ने रेड की है। सुबह से ही पंजाब के पड़ोसी राज्यों में यह रेड कंडक्ट की जा रही है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी पंजाब विजिलेंस ने रेड की है।

गौरतलब है कि बठिंडा में एक संपत्ति की खरीद में कथित अनियमिताओं के मामले में अदालत ने मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।अदालत का आदेश पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने के बाद आया है।

पंजाब विजिलेंस को शक है कि मनप्रीत सिंह बादल विदेश जाने की फिराक में हैं। इससे पहले विजिलेंस उन्हें ढूंढने के लिए अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही है। शिमला के खलीनी में यह छापेमारी की गई है। खलीनी के अलावा, चायल और शिमला के फागू में भी मनप्रीत सिंह की तलाश की गई है।

उधर, हिमाचल की सीआईडी की टीमें पूरे भी मनप्रीत के बारे में सूचना जुटा रही है। जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस को पंजाब पुलिस और विजिलेंस टीम की तरफ से सूचना दी गई थी, हालांकि, यहां पर मनप्रीत सिंह बादल नहीं मिले हैं। मनप्रीत बादल की तलाश में 6 राज्यों में छापेमारी की जा रही है। इनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान शामिल हैं।

Tags: