पेट्रोलिंग के दौरान इतने ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक….
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में पुलिस ने एक युवक को 6.14 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी रिहारी पीओ धरेच तहसील ठियोग के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम एनएच-05 पर फागू के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने सड़क के किनारे खड़ी एक कार को देखा। कार में राजेश कुमार अकेला बैठा था। जब पुलिस ने उससे कार में अकेले बैठने का कारण पूछा गया तो वह घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।