पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बोतलें, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के रामपुर में पुलिस की टीम ने अवैध शराब की बोतलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलराज के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम एएसआई चेतराम की अगुवाई में डाकोलड में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे एक व्यक्ति को देखा, जो अपने कंधे पर एक गत्ते का डिब्बा उठाए पैदल चल रहा था। जब बलराज ने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया।
जिसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने उसके कंधे से गत्ते का डिब्बा उतार कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान डिब्बे से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है।