पेट्रोल का टैंकर पलटते ही भड़की आग, एक की मौत, कई जख्मी
HNN/ ऊना
जिला ऊना में हरोली के टाहलीवाल में भीषण अग्निकांड हुआ है। बता दें यहां पेट्रोल का टैंकर पलटते ही उसमें आग भड़क उठी। इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई है।
इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। फ़िलहाल मृतक व घायलों की पहचान नहीं हुई है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पा रही है।
जानकारी के मुताबिक, टाहलीवाल में एक पेट्रोल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें आग भड़क उठी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
इसके अलावा कई लोग जख्मी हुए है। आग से आसपास की दुकानों व कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची गई थी।