Loading...

पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए फरार हुआ कार चालक

SAPNA THAKUR • 8 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

ऊना जिले के कस्बा अम्ब में पेट्रोल भरवाने के बाद कार चालक बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि आरोपी ने पहले पेट्रोल भरवाया और उसके बाद वह बिना पैसे दिए ही मौके से फरार हो गया। हालांकि पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों ने आरोपी का पीछा भी किया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी।

जानकारी अनुसार, एक नई बलेनो कार (A/F) में सवार होकर युवक अंब के ऊना रोड पर स्थित कारगिल शहीद मनोहर राणा फिलिंग स्टेशन पर पहुंचा। युवक ने पंप के कर्मचारियों से पेट्रोल भरवाने को कहा। जिसके बाद कर्मचारी ने भी 3450 रूपए का पेट्रोल गाड़ी में डाल दिया। कर्मचारी कार में तेल डालने के उपरांत जैसे ही पैसे लेने के लिए कार चालक की ओर मुड़ा तो कार चालक युवक कार को तेजी से ऊना की तरफ भगाकर फरार हो गया।