पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
HNN/सोलन
जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत आने वाले मानपुर के जट्टी माजरा में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना मानपुरा सूचना दी कि जट्टी माजरा में एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर आसपास पूछताछ शुरू कर दी। लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम बीबीएन क्षेत्र समेत साथ लगती सीमाओं के थाना चौकियों की भी मिसिंग रिपोर्ट खंगाली जा रही है।
डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है, पुलिस दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।