Loading...

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला ने तोड़ा दम, परिवार में पसरा सन्नाटा

PRIYANKA THAKUR • 23 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के तहत आते गांव सपाहल में एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय मंजू देवी पत्नी अनिल कुमार के रूप में हुई है। दरअसल, रविवार को मंजू घर के समीप पशुओ के लिए पेड़ पर चढ़कर चारा काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधा नीचे गिर गई।

इसके बाद परिवार के सदस्य महिला को तुरंत हमीरपुर अस्पताल ले आए। यहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा रेफर कर दिया, जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का आज सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वहीं, पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसएचओ सुजानपुर सतपाल शर्मा ने की है।