Loading...

पेड़ से लटका मिला प्रवासी युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 21 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के थाना मानपुरा के तहत गांव डोडूवाल (लोदीमाजरा) में एक प्रवासी युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, छोटू निवासी उत्तर प्रदेश अपने साथियों के साथ रहता था और कंपनी में काम करता था। उसकी रात्रि शिफ्ट थी और उसके साथियों की दिन की ड्यूटी थी। जब उसके साथी शाम को कमरे पर आए तो छोटू वहां पर नहीं था और तलाश करने पर देर शाम उसका शव पेड़ से लटका मिला।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मानपुरा श्याम लाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन की जा रही है कि उक्त युवक ने आत्महत्या क्यों की।