Loading...

पेड़ से लटका हुआ मिला 22 वर्षीय प्रवासी युवक का शव

Ankita • 2 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना पुलिस थाना गगरेट विधानसभा के गांव मवा कोहलां में 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नितेश पुत्र अमिटक प्रसाद निवासी गोरखपुर यूपी के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ही एक निवासी शॉर्टकट रास्ते से हो कर अपने गांव को जा रहा था कि मवा कोहलां में एक युवक का शव पेड़ पर लटकते हुए देख तुरंत दौलतपुर पुलिस को सूचित किया।

चौकी प्रभारी एसआई अजीत सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और पेड़ पर लटकते शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों से पता चला कि नितेश पिछले काफी समय से गांव नंगल जरियालां में टाइल लगाने का काम करता था।

मृतक परिजनों ने बताया कि मृतक होली वाले दिन गायब था। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी एसआई ने बताया मृतक नितेश के शव को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।