लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पेपर लीक मामले में आरोपी असिस्टेंट स्टोरकीपर सस्पेंड,

PARUL | 13 सितंबर 2024 at 10:56 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

पेपर लीक मामले में आरोपी बिजली बोर्ड के असिस्टेंट स्टोरकीपर अमित रावत को निलंबित कर दिया गया है। अमित रावत हमीरपुर में कार्यरत थे और 17 अगस्त को पेपरलीक मामले में गिरफ्तार किया गया था। मामले में आरोपी सोहन लाल को जमानत मिल गई है, लेकिन अमित रावत न्यायिक हिरासत में हैं और 13 सितंबर को अदालत में पेश किए जाएंगे।

इस बीच, आरोपी उमा आजाद और युद्धवीर को अग्रिम जमानत मिल गई है। वे असिस्टेंट स्टोरकीपर भर्ती परीक्षा में दर्ज एफआईआर में विजिलेंस जांच के दायरे में हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। अदालत ने लंबी सुनवाई और दलीलों के बाद दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भंग कर्मचारी चयन आयोग के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में अमित रावत असिस्टेंट स्टोरकीपर (पोस्ट कोड 822) भर्ती परीक्षा में 82 अंक लेकर टॉपर रहे थे। मार्च 2022 में इस परीक्षा का नतीजा घोषित होने के बाद अमित बिजली बोर्ड हमीरपुर के सर्किल कार्यालय में तैनात थे। अभी अमित रावत नियमित नहीं हुए थे कि पेपरलीक में संलिप्त पाए गए। बिजली बोर्ड मंडल हमीरपुर की ओर से बोर्ड प्रबंधन को इसकी रिपोर्ट भेजी थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]