Loading...

पेपर लीक विवाद के बीच नीट-यूजी की काउंसलिंग स्थगित

Ankita • 6 Jul 2024 • 1 Min Read

पेपर लीक विवाद के बीच राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट-यूजी की काउंसलिंग स्थगित कर दी है। नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। नीट परीक्षा में पास उम्मीदवारों को मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दौर से गुजरना था।

नीट यूजी काउंसलिंग की शुरूआत 06 जुलाई, यानी आज से होनी थी लेकिन इसे अब स्थगित कर दिया गया है। काउंसलिंग की नई तिथि का एलान जल्द किया जाएगा। नीट यूजी परीक्षा विवादों में घिरी हुई है। बड़ी संख्या में टॉपर्स और ग्रेस मार्क्स के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।

शीर्ष न्यायालय में सुनवाई के बाद एनटीए को 1,563 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पुनःआयोजित कराने का निर्देश दिया गया। तब न्यायालय ने दोहराया था कि नीट यूजी काउंसलिंग को रोका नहीं जाएगा। पुनःपरीक्षा में 813 उम्मीदवार शामिल हुए थे।