Loading...

पेशावर: मस्जिद में नमाज के बाद आत्मघाती हमला, अब तक 25 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

PRIYANKA THAKUR • 30 Jan 2023 • 1 Min Read

पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस धमाके में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया।

जानकारी के अनुसार ब्लास्ट पेशावर में पुलिस लाइंस के पास में स्थित मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद हुआ। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। नमाज के लिए आगे खड़े लोग बुरी तरह घायल हुए है। घायलों को पेशावर के ही लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, इलाके को सील कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस घटना को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान आया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ खुफिया तंत्र को मजबूत करने और पुलिस फोर्स को और उपकरण मुहैया कराने की मांग की।