पैतृक गांव में हुआ देश के पहले वोटर का अंतिम संस्कार, लोगों की उमड़ी भीड़
HNN/ किन्नौर
पूरे देश के मार्गदर्शक एवं युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने वाले भारत के पहले वोटर श्याम सरण नेगी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने आज सुबह दो बजे अंतिम साँस ली। आज किन्नौर में उनके पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को पहले श्मशान घाट ले जाया गया जहां पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
वही भारत के पहले मतदाता के अंतिम दर्शनों को भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अधिकारी उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। उधर, डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने नेगी के घर पहुंचकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।