पैराग्लाइडिंग के फर्जी सर्टिफिकेट बांटने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे
HNN / कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसमें शातिर द्वारा फर्जी सर्टिफिकेट बांटे गए। मामला जिला कुल्लू का है, यहाँ एक व्यक्ति ने पैराग्लाइडिंग के फर्जी सर्टिफिकेट 25-25 हजार रुपये में बांट दिए। आरोपी पेशे से पायलट है। पुलिस को जब इस बात की भनक लगी उन्होंने मामले की जाँच की और आरोपी के साथ एक स्थानीय व्यक्ति को पकड़ा है।
कुल्लू जिला में ही आरोपी ने अब तक करीब 70 फर्जी सर्टिफिकेट बांटे थे। एसडीएम कुल्लू ने दबिश देकर इस फर्जीवाड़े को पकड़ा। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि आरोपी के पास कुछ खाली सर्टिफिकेट भी पकड़े गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।