पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग के दूसरे वर्ष की अनुपूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
HNN/मंडी
अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विवि नेरचौक ने पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग के दूसरे वर्ष का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 18 जून से शुरू होंगी। अभ्यर्थी 30 मई से 3 जून तक परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा लेट फीस 2,000 रुपये के साथ अभ्यर्थी पांच जून तक कर भी आवेदन कर पाएंगे।
परीक्षा फार्मों को ऑनलाइन सत्यापन, संस्थान के प्रमुखाें और संबंधित विषयों के शिक्षकों की ओर से इंटरनल असेस्मेंट के अंक सात जून तक देने होंगे। 11 जून तक अभ्यर्थियों की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। 18 जून से अनुपूरक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
बता दें कि सभी विषयों की परीक्षा देने वालों को 4,000 रुपये फीस जमा करवानी होगी। जबकि प्रति विषय 1,000 रुपये की राशि का वहन करना होगा। उधर, अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विवि नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने सभी अभ्यार्थियों से आग्रह किया है कि वह शेड्यूल के अनुसार परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरें।