Loading...

पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित

Ankita • 15 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक द्वारा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा में कुल 340 अभ्यर्थी पास हुए हैं।

इसके अलावा 120 अभ्यर्थिओं को दोबारा से यह परीक्षाएं देनी पड़ेंगी। गौरतलब है कि पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षाएं अक्तूबर-नवंबर में आयोजित की गई थीं।

आयोजित की गई इन परीक्षाओं में कुल 460 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। उधर, अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने कहा कि पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।