लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पौंग झील में किश्ती डूबने से युवती लापता, दो महिलाओं की हालत नाजुक..

SAPNA THAKUR | 15 जून 2022 at 5:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते सिहाल में पौंग झील में एक किश्ती डूब गई। इस दौरान इसमें सवार एक युवती पानी में कही लापता हो गई है। इसके अलावा किश्ती में सवार अन्य लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। फतेहपुर पुलिस चौकी की टीम और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है जो युवती को ढूंढने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। युवती की पहचान साक्षी (22) पुत्री गगन सिंह निवासी बड़ी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा किश्ती में पानी भरने के कारण पेश आया है। साक्षी परिवार सहित पौंग झील में किश्ती में सवार थी कि तभी किश्ती में पानी भर गया। इस दौरान किश्ती डूबनी शुरू हो गई। जिसके बाद किश्ती चालक और स्थानीय लोगों ने दो बच्चों सहित 5 महिलाओं को कड़ी मशक्कत कर पानी से बाहर निकाला परंतु साक्षी पानी में कहीं लापता हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। टीमों द्वारा लापता युवती को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि सभी सिहाल में बेड़ी पूजन के लिए आये हुए थे। बेड़ी पूजन करने के बाद वह किश्ती में बैठे और 100 मीटर दूर जाते ही किश्ती डूब गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक युवती लापता हो गई है जबकि दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]