पौंग डैम में डूबा 21 वर्षीय युवक, गई जान
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के देहरा के नंदपुर-भटोली में पौंग डैम में एक युवक डूब गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजीत कुमार उर्फ गिफ्टू (21), पुत्र चरणों राम, निवासी गांव चिलोती, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, संजीत भरमौर क्षेत्र से गद्दी समुदाय के लोगों के साथ भेड़-बकरियां लेकर नंदपुर-भटोली पहुंचा था। इस दौरान वह पौंग डैम में नहाने के लिए चला गया। नहाते हुए बीच में पानी गहरा होने के कारण वह डूब गया।
घटना के बाद उसके साथ मौजूद लोगों ने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही हरीपुर पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को डैम से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।