Loading...

प्रतिभा सिंह ने बिलासपुर बस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति जताया गहरा शोक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 8 Oct 2025 • 1 Min Read

शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की संवेदना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने बिलासपुर जिले के बरठीं में भूस्खलन की चपेट में आई बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
प्रतिभा सिंह ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।