प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भारी बारिश से हुए नुकसान पर जताई चिंता, जनता से सुरक्षित रहने का आग्रह
शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भारी बारिश के चलते हुए जान-माल के नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन और भारी बारिश से लाखों-करोड़ों की सरकारी और निजी संपत्ति पूरी तरह नष्ट हो गई है।
भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रदेश का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और पुनर्निर्माण का कार्य प्रदेश सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
लोगों से सतर्कता और सहयोग की अपील
उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे पूरी तरह सुरक्षित और सतर्क रहें तथा सरकार और प्रशासन को राहत कार्यों में सहयोग प्रदान करें।
कांग्रेस नेताओं को राहत कार्य में जुटने का आह्वान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी आपदा प्रभावितों की हरसंभव मदद करने और राहत कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया है।