Loading...

प्रदेश की कांग्रेस सरकार से कोई भी वर्ग खुश नहीं- प्रताप सिंह रावत

Ankita • 7 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से प्रदेश का कोई भी वर्ग खुश नहीं है क्योंकि उन्होंने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए झूठ का सहारा लेकर प्रदेश की जनता को ठगा है।

रावत ने बताया कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को प्रति वर्ष एक लाख सरकारी नौकरी के नाम पर ठगा और प्रदेश की 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को प्रति महा 15 सौ रुपए देने के नाम पर ठगा। प्रदेश के सभी लोगों को तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली और सौ रुपए लीटर भैंस का दूध 80 रुपए लीटर गाय का दूध, दो रुपए किलो गोबर खरीदने के नाम पर प्रदेश के सभी लोगों को ठगा है।

रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रदेश के कर्मचारी भी खुश नहीं है क्योंकि कर्मचारियों को अभी तक सरकार से कोई भी सौगात नहीं मिली है, हालात यहां तक है कि कर्मचारियों को अभी तक डीए की किस्त भी नहीं मिली है जिससे प्रदेश के कर्मचारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।

रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास में कोई भी कमी नहीं आने दी इतना ही नहीं प्रदेश के कर्मचारियों को भी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के लाभ दिए हैं जिसके लिए आज प्रदेश के कर्मचारी तरस रहे हैं। रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश का पैसा विकास करने की बजाय अपने मित्रों पर लूटा रहे हैं।