Loading...

प्रदेश की चोटियों पर ताजा हिमपात, 2 दिन फिर बारिश और बर्फबारी..

SAPNA THAKUR • 27 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की चोटियां एक बार फिर से बर्फ से लकदक हो चुकी है। प्रदेश की पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है जो कि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं आगामी दिनों के दौरान भी प्रदेश में मौसम के खराब बना रहने के आसार जताए जा रहे हैं।

मौसम विभाग केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश के सभी भागों में 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 29 और 30 दिसंबर को प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, सोमवार को अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के साथ पूरी घाटी में रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। चंबा के भरमौर, चुराह और किन्नौर की चोटियों पर भी हिमपात हुआ है।