लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश की झीलों में विदेशी परिंदों ने बढ़ाई रौनक, अठखेलियां बनी आकर्षण का केंद्र…

SAPNA THAKUR | 17 दिसंबर 2022 at 4:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश की झीलों में इन दिनों विदेशी परिंदों ने रौनक बढ़ाई हुई है। बता दे, साइबेरिया, चीन, मध्य एशियाई, तिब्बत के साथ-साथ दूसरे कई देशों में जब अत्यधिक ठंड के कारण झीलों व तालाबों का पानी जम जाता है, तो कई विदेशी मेहमान परिंदे हजारों किलोमीटर की यात्रा कर हिमाचल प्रदेश पहुंचते हैं। फरवरी-मार्च में जब यहां गर्मी शुरू होती है, तो ये पक्षी दोबारा अपने क्षेत्रों को लौट जाते हैं।

इन दिनों हिमाचल प्रदेश की तमाम झीलों में पहुंचकर यह मेहमान परिंदे अठखेलियां कर रहे हैं। झीलों में विदेशी मेहमान परिंदों की अठखेलियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बात अगर जिला मंडी की करे तो यहाँ ब्यास के तटों के अलावा बीबीएमबी, रिवालसर, सरकीधार स्थित कुंतभ्यो झील तथा नेरचौक की नलसर झीलों में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी पहुंचे है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, डीएएफओ मंडी वासु डोगर ने बताया कि, हजारों किलोमीटर दूर से उड़ान भरने वाले पक्षियों से जिला मंडी की झीलें गुलजार हैं। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। प्रवासी पक्षियों का अवैध रूप से शिकार न हो इसके लिए वन विभाग कड़ी नजर बनाये हुए है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]