लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश के कॉलेजों में कल जारी की जाएगी मेरिट लिस्ट, 18 जुलाई से शुरू होगा नया सत्र

WebDesk(H) | 7 जुलाई 2023 at 4:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

18 जुलाई से प्रदेश के कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है जिसके संबंध में कल यानि शनिवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के शेड्यूल के तहत कॉलेजों में 30 जून से 8 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे तथा 10 से 12 जुलाई तक फीस जमा होगी। 12 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी जिसके लिए पात्र छात्र 13 और 14 जुलाई को फीस जमा करवा सकेंगे।

बता दें कि शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके तहत 18 जुलाई से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा और 1 अप्रैल से 23 मई 2024 तक वार्षिक परीक्षा ली जाएगी। 18 जुलाई से 10 नवंबर तक 116 दिनों का पहला शैक्षणिक सत्र चलेगा। 11 नवंबर से 15 नवंबर तक दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद 16 नवंबर से 31 दिसंबर तक 40 दिन का दूसरा शैक्षणिक सत्र होगा। 1 जनवरी से 4 फरवरी 2024 तक 35 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

6 फरवरी से 31 मार्च 2024 तक 55 दिनों का तीसरा शैक्षणिक सत्र होगा। इसके बाद 1 अप्रैल से 23 मई तक वार्षिक परीक्षाएं होंगी। विभाग की ओर से परीक्षाओं के लिए 53 दिन तय किए गए हैं। साल 2023-24 के दौरान कुल 217 दिन शैक्षणिक सत्र, 65 दिन सर्दियों, गर्मियों और दिवाली की छुट्टियां रखी गई हैं। बीते साल के मुकाबले इस बार शैक्षणिक सत्र 15 दिन की देरी से शुरू हो रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]