प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में इस बार समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा करने हेतु तैनात होगा अतिरिक्त स्टाफ
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेज में 28 मार्च से फाइनल परीक्षाएं शुरू हो रही है। पेपर के मूल्यांकन कार्य को समय पर निपटने के लिए असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर सहयोग करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग में सभी डिग्री कॉलेज को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
डिग्री कॉलेज में हर साल मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाता है जिस कारण रिजल्ट निकलने में भी दिक्कत आती है। इस बार ऐसा न हो इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहले ही सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
इसमें कहा गया है कि छात्रों का मूल्यांकन का कार्य समय पर निपटाए और यदि जरूरत पड़े तो डिग्री कॉलेज इसके लिए खुद अपने लेवल पर एक्स्ट्रा शिक्षकों की ड्यूटी भी लगा सकते हैं। इससे यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी रिजल्ट बनाने में आसानी होगी।
साथ ही पेपर चेकिंग की प्रक्रिया स्कैनिंग के माध्यम से की जाएगी और परीक्षा परिणाम ईआरपी सिस्टम से जारी किया जाएगा। बता दें एचपीयू का कहना है कि इस बार 40 दिनों के भीतर छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, ताकि वह अगले सेशन में जल्द से जल्द भाग ले सके।